ईरान की रेड क्रेसेंट सोसायटी के निदेशक ने कहा है कि ईरानी जनता ने अकालग्रस्त सोमालिया के लिए तीन करोड़ सत्तर लाख डालर से अधिक राशि दान की है। अब्दुलहुसैन फ़क़ीह ने कल कहा कि पूरे देश से मानवीय सहायताओं को इकट्ठा कर उसे उत्तरी अफ़्रीक़ी देश भेजा जा चुका है। ज्ञात रहे सोमालिया, केन्या और इथियोपिया में सूखे व भुखमरी से एक करोड़ अट्ठारह लाख व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। सूखे से सोमालिया सर्वाधिक प्रभावित हुआ है जहां गत साठ वर्षों में अब तक का सबसे भीषण सूखा पड़ा है।
समाचार समाप्त
.......
166